{"_id":"45c71d11147d8bb6c599344bd4405721","slug":"the-young-man-died-of-dcm-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से युवक की जान गई
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के शारदा नहर रेगुलेटर के निकट मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
लहरपुर के शाहकुलीपुर निवासी आरिफ (28) मोहल्ले के ही अपने साथी शमसाद (20) के साथ बाइक पर सवार होकर लहरपुर स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। जब ये दोनों लोग लहरपुर कोतवाली इलाके में शारदा नहर रेगुलेटर के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी लहरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, बाइक में टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।