फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The tricolor was waved by Aan, Ban and Shaan

आन, बान और शान से लहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The tricolor was waved by Aan, Ban and Shaan
गणतंत्र दिवस पर परेड़ करती महिला पुलिस की टोली। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, जिला जेल, जिले की तीनों वाहिनियों में आन-बान-शान के साथ तिरंगा लहराया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम विशाल भारद्वाज ने सुबह 8:30 बजे तिरंगा लहराया। उन्होंने राष्ट्रगान व भारतीय गणतंत्र के संकल्प को दोहराया। डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा स्वतंत्रता संग्राम अन्य राष्ट्रों के स्वतंत्रता संग्राम से थोड़ा भिन्न था। हमने न केवल राजनीतिक स्वतंत्रता की आकांक्षा की, बल्कि सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन पर भी काफी ध्यान दिया। इस मौके पर एडीएम विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर शिशिर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विपिन चंद्र वर्मा, श्यामजी व उनकी टीम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिला जेल में जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन

सबसे भव्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ, जहां पर जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। तय वक्त पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगा फहराया, फिर राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राज्यमंत्री ने परेड के लिए तैयार खड़ी टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी ली। पुलिस लाइन की परेड देखते ही बनती थी। कदम से कदम और कंधे से कंधा मिला परेड में जवानों का जोश देखते ही बन रहा था। महिला आरक्षियों और एनसीसी कैडेटों की परेड लोगों का मन मोह रही थी। परेड के मौके पर पुलिस लाइन को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेटों के अलावा आपात सेवा 112, श्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस, स्वाट टीम, मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं। एसपी आरपी सिंह ने परेड की सलामी ली। उसके बाद पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी गई। इस दरम्यान प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह ने परेड कमांडर सहित परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों के कमांडरों को सम्मानित किया।
इसके अलावा हेड कांस्टेबल उदय प्रताप व सुरेश चंद्र बाजपेयी को सराहनीय सेवा व दारोगा प्रदीप कुमार अवस्थी, करुणेश सिंह को पुलिस के प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, एएसपी साउथ एनपी सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, आरआई चंद्रप्रकाश मिश्रा, भाजपा नेता संजय मिश्रा समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी और संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को गणतंत्र दिवस का धूमधाम के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मिष्ठान वितरण हुआ। इस मौके पर विश्राम सागर राठौर, संजय मिश्रा, राजेश शुक्ला, इंन्दू सिंह चौहान, नैमिष रतन तिवारी, जितेंद्र मेहरोत्रा, जया सिंह, विष्णु मौर्या, कंचन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed