{"_id":"6441853a781a8a0a4f9c4a1168d2fc7b","slug":"the-train-will-remain-canceled-until-february-of-balamu-budhvl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालामऊ से बुढ़वल ट्रेन फरवरी तक रहेगी निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालामऊ से बुढ़वल ट्रेन फरवरी तक रहेगी निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालामऊ से नैमिषारण्य होते हुए बुढ़वल तक जाने वाली अप व डाउन ट्रेन फरवरी तक निरस्त रहेगी। बुधवार को श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, जहां उन्हें बिना सूचना के ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली, जिससे उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
ऐसे में प्राइवेट वाहनों के सहारे किसी तरह लोग गंतव्य तक पहुंचे। ट्रेन निरस्त होने के पीछे आने वाले माह में घना कोहरा बताया जा रहा है। बालामऊ से बुढ़वल तक ट्रेन अप 54321 व डाउन 54322 सीतापुर, रामकोट, मिश्रिख व नैमिषारण्य से होकर गुजरती है।
विज्ञापन
इस ट्रेन से सैकड़ों छात्र-छात्राएं व दैनिक कर्मी सीतापुर तक का सफर तय करते हैं। वहीं दूरदराज से आने वाले मुसाफिर नैमिषारण्य व मिश्रिख तीर्थ तक इसी ट्रेन का सहारा लेते हैं। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा थी।
विज्ञापन
इस दिन नैमिषारण्य में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा के बाद स्टेशन पहुंचे, जहां उन्हें ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली, लेकिन बिना सूचना के ट्रेेन निरस्त होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। कुछ लोग तो निजी वाहनों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंच गए जबकि कुछ ने रात स्टेशन पर गुजारी।