{"_id":"68c072949ed7e35f9108172e","slug":"the-tiger-dragged-the-young-man-into-the-field-sitapur-news-c-102-1-slko1037-140023-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक को खेत में खींच ले गया बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक को खेत में खींच ले गया बाघ
Wed, 10 Sep 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल युवक।
इमलिया सुल्तानपुर। एलिया ब्लॉक के भगवंतपुर गांव में मंगलवार रात बाघ ने एक युवक पर हमला किया। बाघ युवक को खेतों में खींच ले गया। कुछ ग्रामीणों ने यह देखकर शोर मचाया और खेत की ओर दौड़ पड़े। शोर सुनकर बाघ ने युवक को छोड़ दिया। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है।
वन रेंज हरगांव के भगवंतपुर गांव में मंगलवार रात प्रेम (29) गांव के बाहर बनी एक पुलिया पर तौलिया पहन कर लेटा था। तभी धान के खेत से निकलकर बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। युवक की कमर पर बंधी तौलिया ही उसके मुंह में आई, जिससे युवक गिर गया और बाघ उसे खेत में खींच ले गया। युवक का शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए।
दहशत से बेहोश हुए युवक को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। युवक का इलाज किया जा रहा है। वन विभाग हरगांव महोली की टीमें भी मौके पर आ गईं। वन विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल आकर दहशत से खौफजदा युवक का हाल जाना। वन दरोगा मुकेश वर्मा, गुरुनरायनादव, विवेक दिक्षित, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।