{"_id":"b7a0a1cbf8af854e9168688e8c28c700","slug":"the-three-house-fire-ashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन घर राख
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद कस्बे के माखूपुर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक घर में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गए। हादसे में नगदी, गृहस्थी समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। माखूपुर मोहल्ला निवासी संतराम के घर में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते डल्लाराम व गूटा देवी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच लोगों ने दमकल टीम को सूचना दे दी। दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
हादसे में तीनों घरों से 20 हजार रुपये, बर्तन, अनाज व कपड़े समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।