{"_id":"a2f8a22e64502e7ed86962aee8331e19","slug":"the-suspension-ended-mla-status-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन से गुम हुआ एमएलए का रुतबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन से गुम हुआ एमएलए का रुतबा
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ‘मिनी सीएम’ कहे जाने वाले विधायक रामपाल यादव पर सपा हाईकमान ने कार्रवाई की चाबुक क्या चलाई, एक ही झटके में इनकी हनक फीकी पड़ गई। सियासी हवा के साथ ही जिले का प्रथम नागरिक बनने को जंग की तस्वीर भी बदली-बदली दिखने लगी है।
सपा हाईकमान की कार्रवाई का खौफ इस कदर कि जिले के माननीय अब बागी विधायक रामपाल यादव से कन्नी काटते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ प्रशासन के सुर भी बदल गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने को लेकर सपा में दो फाड़ हो चुके हैं। पीसीएफ के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
जबकि विधायक रामपाल यादव ने अपने बेटे जितेंद्र यादव को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। सोमवार को नाम वापसी के बाद भी जब जितेंद्र की दावेदारी कायम रही तो सपा हाईकमान को नागवार गुजरा।
अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए हाईकमान ने सोमवार देर शाम विधायक रामपाल यादव को सपा विधानमंडल दल से निलंबित कर दिया। बेटे जितेंद्र यादव को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
इस कार्रवाई के बाद सिर चढ़कर बोलने वाला उनका रुतबा गायब हो गया है। सपा के माननीय अब इनसे कन्नी काट रहे हैं।