फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The scope of Devgawan halt site should be increased: DM

देवगवां पड़ाव स्थल का बढ़ाया जाए दायरा: डीएम

Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The scope of Devgawan halt site should be increased: DM
सीतापुर। जिलाधिकारी ने शनिवार को 84 कोसी परिक्रमा मार्ग व छठे व 10वें पड़ाव का निरीक्षण किया। दधनामऊ स्थित द्रोणाचार्य घाट पर झाड़ियों की सफाई, संपर्क मार्ग दुरुस्त कराने, गोमती नदी की सफाई, प्रकाश व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक आनंदन ने छठे पड़ाव स्थल देवगवां का दायरा बढ़ाते हुए समय पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। इसके बाद डीएम ने 10वें पड़ाव स्थल कोल्हुआ बरेठी पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। महत्वपूर्ण स्थलों व मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पड़ाव स्थलों तथा परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, मार्ग व्यवस्था, रैन बसेरा, शौचालय आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्गों का दुरुस्तीकरण कराया जाए तथा चोक नालियों, जलभराव एवं साफ-सफाई को समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें। क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल ठीक कराया जाए। पड़ाव के लिए चिह्नित स्थलों को समय से खाली कराते हुए श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मानकों के अनुसार प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित मार्गों की झाड़ियों को कटवाते हुए सफाई कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि होली परिक्रमा के पड़ावों में जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उसको पूरी लगन व निष्ठा के साथ पूर्ण कराएं। यह धर्मार्थ का कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्रा ने इंस्पेक्टर पिसावां से कहा कि परिक्रमा मार्ग से लेकर पड़ाव स्थल तक पुलिस पिकेट व सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति, मिश्रिख एसडीएम पंकज सक्सेना, सीओ मिश्रिख दीपक कुमार सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र, रामसूरत यादव एडीओ पंचायत अमित चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed