फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The school did not open till nine o'clock, the children returned

Sitapur News: नौ बजे तक नहीं खुला विद्यालय, लौटे नौनिहाल

Tue, 19 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The school did not open till nine o'clock, the children returned
महमूदाबाद के उच्च माध्यमिक संविलयित विद्यालय नाथूपुर में गेट पर लटकता ताला व इंतजार में खड़े स्
सरैंया। महमूदाबाद ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय समय से नहीं खुल रहे हैं। संविलियन विद्यालय नाथूपुर में सोमवार को नौनिहाल व रसोइया गेट के बाहर शिक्षकों का इंतजार करते रहे। एक घंटे की देरी से शिक्षक पहुंचे तो तमाम नौनिहाल लौट गए। अभिभावकों का शिक्षकों के प्रति इस रवैये से काफी आक्रोश व्याप्त है। विद्यालय के मुख्य गेट में सुबह 8.20 बजे तक ताला लगा हुआ था। स्कूल के बाहर तमाम बच्चे व रसोइया ताला खुलने का इंतजार कर रहे थे। उमस भरी गर्मी में बच्चे परेशान हो रहे थे। काफी देर तक जब विद्यालय नहीं खुला तो कुछ नौनिहाल वहीं पर जमीन पर बैठ गए। इसके बाद अभिभावकों को जानकारी होने पर वे विद्यालय परिसर पहुंचे और विरोध जताया। बीईओ सीमा सिंह चौहान ने बताया कि नोटिस जारी कर शिक्षकों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed