{"_id":"615f37e58ebc3e289453596c","slug":"the-school-came-on-the-target-of-the-river-sitapur-news-lko599095954","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के निशाने पर आया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के निशाने पर आया स्कूल
विज्ञापन
रेउसा इलाके में कटान करती नदियों को देखते ग्रामीण। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। शारदा व सरयू नदी के निशाने पर श्रीरामपुरवा का सामुदायिक शौचालय व स्कूल भवन आ गया है। इससे महज 10 मीटर की दूरी पर नदी बह रही है। कटान का खतरा बढ़ गया है।
बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी का जलस्तर कम होने से कटान बढ़ गई है। ग्राम पंचायत म्योढ़ी छोलहा के मजरा श्रीरामपुरवा में सामुदायिक शौचालय निशाने पर आ गया है। शौचालय का भवन महज एक बरस पहले ही करीब छह लाख की लागत से बनवाया गया था। पड़ोस में ही प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुरवा पर भी खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से नदियां कटान कर रही हैं, उसको देखते ही इनके कटने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे ग्रामीण दहशत में है। अगर इन पर खतरा आता है तो उसके बाद नदी आबादी की तरफ बढ़ जाएगी। इससे लोगों के घर भी कटान में समा सकते हैं।
विज्ञापन
नदियां खेतिहर जमीन को बराबर काट रही है। धान की फसल कटती जा रही है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि नदियों के जलस्तर में कमी हो रही है। कटान हो रही है। पीड़ितों को मदद पहुंचाई जा रही है।