{"_id":"6755eb775e576174020bfed4","slug":"the-road-started-crumbling-as-soon-as-it-was-built-the-responsible-remained-silent-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123300-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बनते ही उखड़ने लगी सड़क, जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बनते ही उखड़ने लगी सड़क, जिम्मेदार मौन
Mon, 09 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठेकेदार मानक विहीन निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसके चलते सड़कें बनते ही उखड़ने लगी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद द्वारा रोडवेज बस स्टॉफ से बजाजा चौराहा तक प्रीमिक्स सड़क निर्माण के अभी दो हफ्ते हुए हैं, लेकिन सड़क की गिट्टी उधड़ने लगी है। ऐसे में सड़क निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा होना स्वाभाविक है। बस स्टॉफ के समीप रामकुमार सैनी होटल के सामने बनी प्रीमिक्स सड़क में गड्डे हो गए है। सड़क का डामर उखड़ने से गिट्टी दिखने लगी है। नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण में शुरू से ही लापरवाही बरती जा रही थी।
नहीं लगे कार्यदायी संस्था के बोर्ड
नगर पालिका परिषद महमूदाबाद की ओर से विभिन्न मार्गों का निर्माण कराया रहा है लेकिन किसी भी मार्ग पर कार्यदायी संस्था का बोर्ड नहीं लगा है। जिससे नागरिकों को निर्माण कार्य की लागत व मानक का पता चल सके। एक ठेकेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि काम पूरा होने के बाद बोर्ड लगाते है, जिससे मानक व लागत का पता न चल सके। भुगतान के बाद उसी बोर्ड को पेंट करके दूसरी जगह लगा दिया जाता है।
पूर्व में हो चुकी हैं शिकायतें
नगर पालिका परिषद महमूदाबाद द्वारा कराए जा रहे मार्गों के कार्य को लेकर पूर्व में डीएम से शिकायत की जा चुकी लेकिन फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
- गत 26 नवंबर को महमूदाबाद के बीबीपुर निवासी जियाउद्दीन ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पालिका परिषद महमूदाबाद द्वारा करवाए जा रहे मानक विहीन सड़कों की शिकायत की थी जिसकी जांच जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को सौंपी थी।
- सात दिसंबर को महमूदाबाद निवासी शिवेंद्र प्रताप यादव ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में नगर पालिका परिषद महमूदाबाद द्वारा बनवाई गई मानक विहीन सड़कों की जांच करवाने की मांग की थी।
विधायक ने किया था सड़क का शिलान्यास
भाजपा विधायक आशा मौर्या ने गत 19 नवंबर को बस स्टॉफ से बजाजा चौराहा तक प्रीमिक्स सड़क का शिलान्यांस किया गया था।
दिए गए हैं निर्देश
नगर पालिका परिषद के जेई दीप मणि पांडेय ने बताया कि ठेकेदार को तत्कालीन सुधार के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। सभी ठेकेदारों को कार्यदाई संस्था का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।