{"_id":"b94e4e9b1115361c3e1446a401aa3662","slug":"the-revenue-officer-faces-new-revenue-code-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई राजस्व संहिता से रूबरू हुए राजस्व अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई राजस्व संहिता से रूबरू हुए राजस्व अफसर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग से जुड़े अफसरों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को हुआ। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी धनंजय शुक्ला ने नई राजस्व संहिता की जानकारी देकर इसके अनुसार काम करने की सलाह दी। बताया 11 फरवरी से यह संहिता प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में राजस्व बोर्ड से नामित मास्टर ट्रेनर, लखनऊ के अपर जिलाधिकारीधनंजय शुक्ला ने अफसरों को नई राजस्व संहिता की ट्रेनिंग दी। डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव की मौजूदगी में हुए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर शुक्ला ने अफसराें को नई राजस्व संहिता की धाराओं की जानकारी देकर किस तरह काम करना है।
विज्ञापन
बताया संहिता राजस्व मंत्री शिवपाल यादव के निर्देशन में गठित कमेटी ने तैयार की है। छह फरवरी को मुख्यमंत्री नई राजस्व संहिता की पुस्तिका विमोचन करेंगे। प्रशिक्षण में एडीएम सर्वेश कुमार, एसडीएम मनोज पांडे, सुश्री शेरी, डॉ. सृष्टि धवन, अजय कुमार सिंह, हरिश्चंद्र यादव, रोहित मौर्य, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन