फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The quacks ran away on seeing the team

टीम को देखते ही भाग निकले झोलाछाप

Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The quacks ran away on seeing the team
सेवता/सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के खिलाफ बुधवार को छापा मार अभियान चलाया। इस दौरान कई झोलाछाप टीम को देखते ही भाग गए। इनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

रेउसा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप पांडे ने बताया कि बभनावा में झोलाछाप अनस क्लीनिक पर छापा मारा गया। इस दौरान झोलाछाप कोई भी डिग्री व दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिस पर नोटिस जारी किया गया। खरौहां गांव में रामधार व रामचन्द्र के यहां निरीक्षण किया गया। यह लोग भी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिससे इनको भी नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

सेवता में अकील, कौशल मौर्य, संजय सिंह, अनूप मिश्रा, अवनीश बंगाली के वहां छापेमारी की गई। टीम को देखते ही लोग मौके से फरार हो गए। नोटिस चस्पा कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि किसी के यहां कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। इन सभी को तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed