{"_id":"7268c82481b6711f52fbd869696b9871","slug":"the-nurses-on-strike-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सें आज हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सें आज हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिले के विभिन्न अस्पतालों में तैनात नर्सें शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगी। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। उधर, स्वास्थ्य महकमा हड़ताल को लेकर तैयार नहीं है।
विज्ञापन
राजकीय नर्सेज संघ के अध्यक्ष एसपी तिवारी ने घोषणा की है कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में तैनात उपचारिकाएं 26 फरवरी को सामूहिक रूप से एक दिन के आकस्मिक अवकाश पर जा रही हैं।
विज्ञापन
संघ अध्यक्ष का कहना है कि यह हड़ताल आल इंडिया गवर्मेंट नर्सेज फेडरेशन व नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर की जा रही है। नर्सों की हड़ताल से जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
महिला अस्पताल की सीएमएस सुषमा कर्णवाल ने बताया कि इस बात की जानकारी नहीं है। इलाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।