फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The number of customers will increase in the market

Sitapur News: बाजार में बढ़ेगी ग्राहकों की रौनक

Thu, 04 Sep 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 04 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The number of customers will increase in the market
सीतापुर। केंद्र सरकार ने 12 और 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब को समाप्त करने का फैसला लिया है। स्कूली बच्चों से लेकर मध्यम वर्गीय परिवार और कारोबारियों ने इस फैसले की सराहना की है। एक जुलाई 2017 के बाद जीएसटी संशोधन को गृहिणियों ने भी काबिले तारीफ बताया है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को एक बड़ी सहूलियत मिली है। युवाओं, गृहिणियों, मेडिकल स्टोर संचालकों, इलेक्ट्राॅनिक बाजार सहित अन्य व्यापारियों ने आने वाली सहालग और त्योहारी सीजन में बाजारों में एक बार फिर ग्राहकों की रौनक होने की उम्मीद जताई है। 22 सितंबर को लागू हो रही नई जीएसटी दराें के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

व्यापारी भी खुश, बोले बाजार में लौटेगी रौनक
टीवीएस गाड़ी के विक्रेता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बाइकों की सेल बढ़ने की पूरी उम्मीद है। धनतेरस और सहालग पर 30 से 50 प्रतिशत तक ग्रोथ होगी। इसी उम्मीद से अब आगे बाइकों का स्टॉक मंगवाया जाएगा। आज कई बाइकाें की बुकिंग नवरात्र के लिए कराई गई है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल विक्रेता तुषार रस्तोगी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी गाड़ियों में इस बार टैक्स में छूट दी गई है। इसलिए जब ग्राहकों को छूट मिलेगी तो जाहिर सी बात है कि चौपहिया वाहनों का भी कारोबार बढ़ेगा। आने वाले दिनों में पेट्रोल का भी टर्नओवर बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार 22 सितंबर से दो स्लैब करने जा रही है, पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत। यह सरकार का बहुत अच्छा कदम है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं तेल, साबुन, मंजन, डाइपर, नमकीन व अन्य पर टैक्स में सहूलियत दी गई है। सीतापुर ड्रग्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभित टंडन ने बताया कि करीब जीवन रक्षक 36 दवाएं गंभीर मर्ज में इस्तेमाल होती हैं। इस कदम से इलाज में मरीजों को राहत मिलेगी। गुर्दे और लीवर ट्रांसप्लांट की दवाएं बहुत महंगी थीं। अब वह सस्ती होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणियों बोलीं- धन्यवाद मोदी जी
जीएसटी के दो स्लैब में संशोधन के बाद गृहिणियों में सबसे ज्यादा खुशी है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। गृहिणी अनीता ने बताया कि मध्यम वर्ग परिवारों को बढ़ती महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो गया था। इसलिए जीएसटी में संशोधन बहुत जरूरी था। गृहिणी रंजना ने कहा कि टीवी पर जीएसटी की खबर सुनने के बाद बहुत ही राहत मिल रही है। अब मध्यम वर्ग के परिवारों के सपनों में भी एक नई उड़ान आएगी।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी लौटेगी रौनक
इलेक्ट्रानिक शोरूम के अंंशुल मेहरोत्रा ने बताया कि आम आदमी के जीवन में टीवी, एसी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन जरूरत की चीजें हैं। जीएसटी दर घटने के बाद हर एक आदमी तक यह उपकरण आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। एयरकंडीशनर की बात करें तो छह हजार रुपये कम हुए हैं। इसी तरह टीवी खरीद पर भी अब 4 हजार रुपये तक बचत होगी। अंशुल ने बताया कि त्योहारों में बिक्री में उछाल का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed