{"_id":"8956b954ff982d0ff7b0fc8fa49d001f","slug":"the-nomination-of-pardhaans-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों के लिए नामांकन आज से
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव जिले के पांच ब्लॉकों में होगा। इन ब्लॉकों में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया दो दिन यानी 17 नवंबर तक चलेगी। ब्लॉक परिसरों में बाकायदा बैरीकेडिंग की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है।
बताते चलें कि पंचायत चुनाव का प्रथम चरण मिश्रिख, सिधौली, गोंदलामऊ, मछरेहटा, पिसावां ब्लॉक में होगा। यहां पर 16 नवंबर से शुरू नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक चलेगी।
सभी ब्लॉकों में इन पदों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत उसका प्रस्तावक ही जाएंगे।