{"_id":"643ee9ae6c62a5f912069204","slug":"the-miscreants-looted-188-sacks-of-quota-rice-from-the-truck-driver-sitapur-news-c-13-1-190606-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक चालक से बदमाशों ने लूटा कोटे का 188 बोरी चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक चालक से बदमाशों ने लूटा कोटे का 188 बोरी चावल
Wed, 19 Apr 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थाना रामपुरकलां क्षेत्र में कोटे पर राशन लेकर जा रहे ट्रक चालक को बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के की है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
कोतवाली देहात के बड़ागांव निवासी पुरुषोत्तम मौर्य ने बताया कि वे शहर कोतवाली में स्थित एफसीआई गोदाम से मंगलवार को ट्रक से 188 बोरी चावल लादकर चले थे। उसे रामपुरकलां के शंकरपुर गांव निवासी कोटेदार सावित्री देवी और सैर गांव निवासी कोटेदार अरुण कुमार के यहां राशन देना था।
चालक के मुताबिक जब वे रामपुरलां की लालापुर बाजार पहुंचे तो एक युवक ने रोक लिया। उसने खुद को कोटेदार बताते हुए कहा कि ट्रक गांव में नहीं जा सकता। इसलिए राशन यहीं ट्राॅलियों में लोड करा दो। चालक ने राशन लोड करा दिया। जब उन्होंने सरकारी पत्र टीडी पर हस्ताक्षर करने की बात कही तो आरोपी और उसके साथी मारपीट कर मौके से फरार हो गए। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर जाकर जांच की जा रही है।