{"_id":"628fcac047ba971a672e37ea","slug":"the-miscreant-got-shot-in-the-encounter-sitapur-news-lko63240821","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया इनामिया। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। इलाज के बाद जेल भेज दिया गया है।
एएसपी नार्थ एनपी सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी सिकन्दर उर्फ गोलू को मिश्रित और स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग छावन मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने पहले आरोपी को रोकने का प्रयास किया था।
इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया। गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। इससे वह बाइक समेत गिर पड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी शहर कोतवाली का टॉप-10 वांछित आरोपी है, जिस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है।
आरोपी चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। आरोपी के कब्जे से 1800 रुपये नकद व एक बाइक, एक अवैध शस्त्र, चार कारतूस बरामद हुए है। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी लूट करने के इरादे से मिश्रिख में जा रह था। जिसने पास के अन्य जिलों में भी चोरी, नकबजनी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी का प्राथमिक उपचार कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।