{"_id":"6984be5b29124833d504de7e","slug":"the-manager-and-employees-were-beaten-up-at-the-toll-plaza-sitapur-news-c-101-1-slko1031-150522-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टोल प्लाजा पर मैनेजर और कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टोल प्लाजा पर मैनेजर और कर्मचारियों को पीटा
Thu, 05 Feb 2026 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे स्थित इटौरा बुजुर्ग टोल प्लाजा पर बुधवार रात टोल मैनेजर विश्वदत्त पांडेय और कर्मचारियों की पिटाई कर दी गई। यही नहीं विरोध करने पर चौपहिया वाहन सवार लोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
टोल मैनेजर के मुताबिक रात लगभग 8:30 बजे अपने कार्यालय में खाना खा रहे थे। काली स्कार्पियो में सवार चार लोग वीआईपी लाइन में जबरन घुसने लगे और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ अभद्रता करने लगे। जब उनसे वीआईपी लाइन में घुसने का कारण पूछा तो वे भडक़ गए और लात घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया। नशे में धुत हमलावरों ने टोल वसूली में बाधा डाली और गोली से मारने की धमकी दी। जब उन्हें बचाने सुपरवाइजर जयशंकर मिश्रा और शिफ्ट इंचार्ज अनुज भदौरिया पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पीडि़त का आरोप है कि आरोपियों ने दौड़ाकर टोल ऑफिस के अंदर ले जाकर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमलावर गाड़ी में बैठकर चडऱई चौराहे की ओर चले गए और चेतावनी दी कि यदि दोबारा उनकी गाड़ी रोकी गई तो जान से मार देंगे। इस घटना के बाद से टोल कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।