{"_id":"623e0dca9747ba5e0f2bbf1d","slug":"the-influx-of-congratulators-at-home-sitapur-news-lko623135059","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता
विज्ञापन
सीतापुर में पुलिस लाइंस के पास स्थित मंत्री सुरेश राही के आवास पर उनके बड़े भाई रमेश राही खुशी व अ
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मंत्री पद की घोषणा होने के बाद मंत्री सुरेश राही और राकेश राठौर गुरू के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मिठाई रंग गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। हालांकि दोनों ही मंत्रियों का परिवार शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गया था। इस दौरान उनके बड़े भाई घर पर मौजूद रहे। उनके समर्थक देर रात तक घर पर बधाई देने के लिए पहुंचे।
दुर्गापुरवा स्थित मंत्री राकेश राठौर गुरू के घर पर उनके बडे़ भाई सतीस राठौर, रामलखन, मोहित मिश्रा, आलोक गुप्ता, कमलेश रस्तोगी बैठे थे। वहीं जेल रोड़ स्थित मंत्री सुरेश राही के आवास उनके भाई रमेश राही कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां बांट रहे थे। कार्यकर्ताओं के आने जाने का दौर रात तक चलता रहा। एहतियात के तौर पर यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी की गई। मिठाई गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं को भाइयों ने बधाई दी। इसी के साथ दोनों के कार्यालयों पर भी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर भी चला बधाई का दौर
घोषणा होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने नेता के साथ फोटो पोस्ट कर बधाई देने लगे। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिन भर बस बधाई की धूम मची रही। कार्यकर्ता ने भी अपने-अपने मंत्रियों के साथ फोटो शेयर करते हुए, योगी सरकार का आभार व्यक्त किया। मंत्री बनने के बाद फोन पर भी बधाई देने का ताता लग गया। दोनों मंत्रियों को लोग रात भर बधाई देते रहे। इसी के साथ उनके परिजनों के भी फोन देर रात तक बजते रहे।