{"_id":"62a4dff76a084229153d5182","slug":"the-heat-broke-the-record-the-mercury-reached-43-degrees-sitapur-news-lko634766971","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, 43 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, 43 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जाती युवतियां। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। इस बार गर्मी में शनिवार सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को पारा 43 डिग्री पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही थी। उमस भरी गर्मी में लोग काफी परेशान दिखाई दिए।
ज्येष्ठ माह में दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। इस सीजन का शनिवार को सबसे गर्म दिन रहा। दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। सुबह से ही उमस बनी रही। सुबह सात बजे ही लोग पसीने से तर बतर हो रहे थे। दिन चढ़ने के साथ धूप का प्रकोप बढ़ता चला गया। 10 बजे के बाद सड़कों पर निकलना कष्टकारी हो रहा था।
धूप इतनी तेज थी कि बदन झुलस रहा था। गर्मी का आलम यह था कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। शाम छह बजे तक कुछ ऐसे ही हालात बने रहे। शाम को जब धूप कम हुई तो लोग अपने घरों से बाहर निकले। इससे दोपहर में जहां बाजारों में सन्नाटा रहा। शाम के समय रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों ने बताया दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को भी मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा।
बिजली भी करती रही परेशान
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। यह हालात शहर से लेकर गांव कस्बे में बने रहे। शहर के भवानीपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बहुत खराब रही। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग का सिलसिला दिनभर जारी रहा। इसकी वजह से घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बन गए। इससे लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ी।