फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The happy faces of the students after seeing the results

नतीजे देखकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The happy faces of the students after seeing the results
सीतापुर। काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई (10वीं) व आईएससी (12वीं) के विद्यार्थियों के नतीजे शनिवार दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। इस बोर्ड के जिले में तीन विद्यालय हैं। सभी विद्यालयों का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। 10वीं व 12वीं के नतीजे शनिवार दोपहर बाद आने थे। इसको लेकर विद्यार्थियों में पहले से ही उत्सुकता थी। तीन बजे के बाद जैसे ही नतीजे आने शुरू हुए, विद्यार्थियों में जोश भर गया। अपना रिजल्ट देखकर वह खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पहले से ही इस तरह के रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद थी। कोरोना के कारण वह परीक्षा नहीं दे सके थे। इसकी वजह से इंटरनल एग्जाम के आधार पर उनका रिजल्ट तैयार किया गया है। इसी वजह से इस बार बोर्ड ने कोई मेरिट सूची भी नहीं जारी की है। फिर भी विद्यार्थियों ने कहा, अच्छे अंक पाकर बहुत खुशी हो रही है। इस बोर्ड के तहत जिले में रीजेंसी पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को महमूदाबाद व सीनियर रेडिएंट एकेडमी मिश्रिख में चल रहे हैं, जिसमें इंटरमीडिएट का इकलौता विद्यालय रीजेंसी पब्लिक स्कूल है। हाईस्कूल की मान्यता तीनों विद्यालय की है।
विज्ञापन

रीजेंसी पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल व इंटर के मेधावी
हाईस्कूल में भव्या सिन्हा ने 97.8 फीसदी अंक अर्जित करके टॉप किया। शक्ति ईशान, मनस्वी अग्रवाल, ओस्वी जायसवाल व यशस्वी जायसवाल 97.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। सुहानी मेहरोत्रा 96.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। दीक्षा कश्यप, सौजन्या तिवारी व अंशिम वर्मा को 96 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में खुशी अग्रवाल ने 99 फीसदी अंक पाकर स्कूल में टॉप किया। यशी पांडेय ने 95.2 फीसदी के साथ दूसरे व कंचन शुक्ला 94.7 फीसदी अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। उत्कर्ष अग्रवाल, आव्या मिश्रा 94.2, रिद्यिमा शुक्ला 94, आर्य शर्मा 93.2, मुस्कान अरोरा 93 फीसदी अंक हासिल किए। प्रबंधक एमएफ जैदी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डॉन बॉस्को के मेधावी
डान बास्को के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्था के हाईस्कूल में 56 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी उत्तीर्ण हो गए। परिणाम में सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक पाकर रुति कीर्ति वर्मा ने कॉलेज में टॉप किया। दीपांशु वर्मा को 95.8 प्रतिशत व अभिषेक प्रताप सिंह को 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। रुति कीर्ति को अंग्रेजी में सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक मिले।
गणित में सर्वाधिक 100 अंक दीपांशु को प्राप्त हुए। तनु को भूगोल में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। छात्रों की सफ लता पर फादर रियो माइकल डिसिल्वा, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर सुषमा सोरेन, मोहम्मद नदीम हैदर, दीपक अमित पीटर, सिस्टर नेली, सिस्टर मलसिया, अनूप मोहन, आकांक्षा, फरहीन व अंबिका आदि ने बधाई दी।

सीनियर्स रेडिएंट के मेधावी
सीनियर्स रेडिएंट एकेडमी में 37 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमे सभी उत्तीर्ण हो गए है। सार्थक शुक्ला ने 88.8 फीसदी अंक पाकर स्कूल में टॉप किया। जबकि डेविड कुमार ने 86.8, प्रियांशी गुप्ता ने 86.8, वैभव मिश्रा ने 84.8, अभिराज पांडेय ने 84.6, प्रांजली परमार ने 84.2, रिफत हबीबी ने 84.2 फीसदी अंक अर्जित करके मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed