फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The fast was broken by offering arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया व्रत का पारण

Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The fast was broken by offering arghya to the rising sun
सीतापुर के महमूदाबाद में संकटा देवी मंदिर परिसर में एक-दूसरे को सिंदूर लगाती महिलाएं। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। आस्था व उल्लास का महापर्व छठ पूजा का समापन गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ। निर्जला व्रत रही महिलाओं ने सुबह ही तालाब के घाटों पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

व्रती महिलाएं भोर पहर में छठ माता का गीत गाते हुए अपने घर के नजदीक नदी व पोखरों के घाटों पर पहुंची और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भोर पहर से बैठी महिलाओं को बेसब्री से भगवान सूर्य का इंतजार रहा। जैसे ही कोहरे की चादर के बीच सूर्य देव की झलक दिखी महिलाओं ने पानी में कमर तक खड़े होकर भगवान सूर्य को पूजा का दूसरा अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

शहर में 27 वीं वाहिनी पीएसी व गोल्फ ग्राउंड पर पूरी तरह से भक्तिमय माहौल दिखाई दिया। जब घर की महिलाएं सुबह के पूजन अर्चन में व्यस्त थी तो उनके परिवार के लोग सेल्फी लेकर उत्सव को यादगार बनाने के लिए अपने मोबाइल में फोटो कैद करने में व्यस्त रहे। पूजन के बाद श्रद्धाओं ने अपने बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ मइया से परिवार की सुख समृद्धि व संतान की लंबी उम्र की कामना की। उधर, रामकोट क्षेत्र के डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर, रामकोट थाना कॉलोनी परिसर, रामेश्वरम के गंगा सागर तीर्थ के घाटों पर व्रतियों ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया।
क्षेत्र के जवाहरपुर चीनी मिल कालोनी में रमा सिंह की अगुवाई में व्रती महिलाएं नित्या त्रिपाठी, गीता माणिक, दुर्गावती, मीना यादव, सावित्री आदि छठ माता के गीत गाते हुए व्रत पूर्ण किया। रामकोट के गंगासागर तीर्थ परिसर के छठ घाट पर संध्या शुक्ला ने व्रत पूर्ण किया। थाना परिसर में बने अस्थाई घाट पर लालसा देवी, सविता, विनीता सिंह व यज्ञवती आदि ने छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य दिया।
धूमधाम से मनाया पर्व
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर घाट, मंशा देवी मंदिर घाट, चौका घाट, सुमली व घाघरा नदी के तटों के किनारे पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने वेदी पर छठ माता को अक्षत, पुष्प, रोली, मिष्ठान, द्रव्य और फलों को चढ़ाकर पूजन किया।

सूर्योदय के पूर्व सूप में पूजन सामग्री, फल आदि लेकर महिलाएं पानी में खड़ी हुई और भगवान सूर्य की आराधना की। घाट पर मौजूद व्रती महिलाओं ने पुजारी व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। मौके पर पंकज कुमार जैन, मोहन प्रसाद बारी, सौम्या सिंह, विमला देवी, शिखा सिंह, ऋचा वर्मा, तृप्ति सिंह, रजनी देवी, खुशबू, कल्पना शर्मा, विमला देवी, डॉ. सुधाकर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed