फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The faces of the beneficiaries on getting the certificate

प्रमाण पत्र मिलने पर लाभार्थियों के खिले चेहरे

Wed, 01 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The faces of the beneficiaries on getting the certificate
जीआईसी मैदान पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया। इसमेेें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इससे उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। पीएम के शिमला में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा। सम्मान निधि की 11वीं किश्त पीएम की ओर से किसानों के खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने कहा कि पीएम और सीएम के प्रयासों से महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। गरीब कल्याण सम्मेलन का जिला स्तरीय आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन सभी विकासखंडों पर करने के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया पर भी किया गया, जहां पर लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। पीएम के शिमला में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

पीएम द्वारा पूरे देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान निधि की 11वीं किश्त के रूप में 21 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। पीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इसके पहले लखनऊ में आयोजित सीएम के संवाद और संबोधन कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण किया गया। गरीब कल्याण सम्मेलन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर और डीएम अनुज सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि योजनाओं को अधिक से अधिक प्रचार करते हुए पात्रों को लाभान्वित किया जाए।
एसपी आरपी सिंह, सीडीओ अक्षत वर्मा, एडीएम राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, एसडीएम सदर अनिल कुमार, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा, डीडीओ राकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
इन योजनाओं के लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
पीएम किसान सम्मान निधि के दो लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना (पीएम जन आरोग्य योजना), पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम मुद्रा योजना, उज्जवला योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

योजनाओं का लाभ न मिलने की दें जानकारी : डीएम
डीएम अनुज सिंह ने कहा कि गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर सभी पात्रों को लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने कहा कि यदि विकासखंड स्तर पर योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आ रही है तो उन्हें या मुख्य विकास अधिकारी को सूचित किया जा सकता है। उन्होंने बीसी सखियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का क्रियान्वयन कराकर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पीएम के संदेश को सभी को गांव-गांव तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed