फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The eunuchs created a ruckus in front of the police station

किन्नरों ने थाने के सामने किया हंगामा

Wed, 11 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The eunuchs created a ruckus in front of the police station
हरगांव थाने के सामने हंगामा करते किन्नर। - संवाद - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। एक गांव में बधाई देने गए किन्नरों ने मंगलवार को कुछ लोगों पर मारपीट और अश्लीलता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुस्साए किन्नरों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किन्नरों को समझाया। पुलिस के आश्वासन के बाद वह मान गए।
विज्ञापन

हरगांव के मोहल्ला जलालीपुर निवासी किन्नर काजल ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह बधाई लेने के लिए साथियों के साथ इलाके के गांव ददवारा गई थी। इस दौरान वधू पक्ष के लोगों ने पहले तो उनसे छेड़छाड़ की फिर विरोध करने पर मारापीटा। किन्नरों के पास मौजूद सामान भी छीन लिया। किन्नरों ने हरगांव थाने में तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस पर नाराज किन्नरों ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर स्थित थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किन्नरों को समझाया, जिसके बाद वह मान गए। प्रभारी एसओ हरगांव समय सिंह ने बताया कि किन्नरों ने जिन पर आरोप लगाया था, उनके बीच समझौता हो गया है। किसी के भी खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed