{"_id":"33431edca8a1dd5c060aa6ec24b70417","slug":"the-district-said-dengue-knock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू ने दी दस्तक, एक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू ने दी दस्तक, एक भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू बुखार ने दस्तक दे दी है। शहर के एक युवक को डेंगू होना बताया गया है। जिसको बीसीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सीएमओ हरगोविंद सिंह डेंगू की खबर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला खूबपुर निवासी सुनील कुमार(30) को चार सितंबर को बुखार की शिकायत हुई। इस पर परिवार के सदस्यों ने उसे बीसीएम हास्पिटल खैराबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहां पर चिकित्सकों ने ब्लड की जांच की तो जांच में बीसीएम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसके डेंगू होने की पुष्टि की। इसके बाद में उसका इलाज शुरू कर दिया। सुनील को डेंगू होने की खबर मोहल्ले में फैलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। उधर, बीसीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर पीड़ित सुनील के स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कह रहे हैं।