{"_id":"6980ce75978141bb510c8fef","slug":"the-district-magistrate-reprimanded-bdo-ailiya-for-not-receiving-proper-feedback-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149444-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीएम ने फीडबैक सही न मिलने पर बीडीओ ऐलिया को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीएम ने फीडबैक सही न मिलने पर बीडीओ ऐलिया को फटकारा
Mon, 02 Feb 2026 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
एलिया ब्लॉक का निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रर देखते डीएम।
इमलिया सुल्तानपुर। ऐलिया ब्लॉक का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने बीडीओ के जनसुनवाई रजिस्टर को देखा। डीएम ने रजिस्टर से नंबर निकालकर जन्म प्रमाणपत्र के एक आवेदनकर्ता से फोन पर बात की। आवेदनकर्ता ने फीडबैक सही नहीं दिया। इस पर डीएम ने बीडीओ ऐलिया प्रशांत शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई।
डीएम ने बीडीओ से कहा जो कार्मिक यह कार्य देख रहा हो, वह स्वयं प्रमाणपत्र से संबंधित आवेदनकर्ता से फीडबैक अवश्य लें। इसके बाद उन्होंने स्थापना पटल पर कर्मचारियों की सेवापुस्तिका देखी। साथ ही जीपीएफ, अवकाश व अन्य संबंधित अभिलेख देखे।उन्होंने मनरेगा पटल का निरीक्षण कर एपीओ से वार्ता की। साथ ही निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए मनरेगा के मास्टर रजिस्टर, लेबर रजिस्टर को भी देखा। उन्होंने मनरेगा में कार्य कर रहे कर्मचारियों के भुगतान की स्थिति की भी जानकारी ली। निर्माण कार्यों की पत्रावलियों का अवलोकन करते हुये निर्देश दिए कि वर्कआर्डर के अनुसार ही सभी कार्य ससमय पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बीडीओ प्रशांत शुक्ला को पांच लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं का स्वयं जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण आख्या भी पत्रावलियों में अंकित करने को कहा। वहीं, एडीओ पंचायत के कक्ष में पहुंचकर रजिस्टरों का गहनतापूर्वक अवलोकन किया। एनआरएलएम कक्ष को देखते हुए स्वयं सहायता समूहों के कार्यों व उनके भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। ब्लॉक पर एसआईआर फार्मों की भी जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ प्रशांत शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।
..........