{"_id":"615c99d48ebc3e0de45dd683","slug":"the-demonstration-intensified-with-the-gathering-of-workers-sitapur-news-lko598799472","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने के साथ प्रदर्शन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने के साथ प्रदर्शन तेज
विज्ञापन
धरना स्थल के पास चाय बनाते और सब्जी काटते कांग्रेस कार्यकर्ता। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पीएसी के गेट पर सोमवार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चल रहा धरना मंगलवार को और तेज हो गया। मंगलवार को कार्यकर्ताओं में जोश भी अधिक नजर आया। पहले गेट के दायरे तक सिमटा कार्यकर्ताओं का धरना अब बढ़कर सड़क तक आ गया है। नेताओं, कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने से बैठने का दायरा भी बढ़ गया है।
सोमवार को पीएसी के गेट पर छोटा सा टेंट लगा था, लेकिन मंगलवार को पीएसी गेट के सामने एक तरफ की पूरी सड़क पर टेंट लगाकर गद्दे बिछा दिए गए, जिल पर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। मंगलवार को कार्यकर्ताओं की संख्या भी दोगुनी नजर आई, जबकि सोमवार को संख्या काफी कम थी। इसी को देखते हुए प्रशासन की सक्रियता के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को भी कई नेता आए।
तली गईं पूड़ी, कार्यकर्ताओं को पिलाई चाय
जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएसी गेट के सामने डेरा डालकर दायरा बढ़ाया है, उससे यह लग रहा है कि अब वह मानने वाले नहीं है। आरपार के मूड में है। इसलिए उन्होंने टेंट से लेकर खाने-पीने तक की सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं।
विज्ञापन
पीएसी गेट के एक तरफ टेंट लगाया तो दूसरे ओर सड़क के किनारे तख्त डालकर खाने-पीने के सामान बनाने की व्यवस्था की है। गैस सिलेंडर से लेकर चूल्हे तक इंतजाम किया गया है। कार्यकर्ताओं के लिए पूड़ी तली जा रही हैं। कई तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं। चाय से लेकर पानी तक की व्यवस्था की गई है।