फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The deadline is ending tomorrow, the roads are not pothole free

Sitapur News: मियाद कल खत्म हो रही, गड्ढा मुक्त नहीं हुईं सड़कें

Tue, 29 Oct 2024 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Oct 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
The deadline is ending tomorrow, the roads are not pothole free
सीतापुर। सड़कें गड्ढा मुक्त करने की मियाद 31 अक्तूबर को पूरी हो रही है। वहीं मछरेहटा के कई प्रमुख मार्ग अब तक खस्ताहाल पड़े हैं। गड्ढों में तब्दील इन सड़कों पर आवागमन दुश्वार है। राहगीर हिचकोले खाते हुए जोखिम उठाकर आवाजाही करने को विवश हैं। शासन-प्रशासन की तमाम कवायदों के बाद भी क्षेत्रीय नागरिकों के लिए गड्ढा मुक्त सड़कों पर सफर किसी सपने जैसा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में बैठक कर बदहाल सड़कों की स्थिति जानी थी। डीएम ने हर हाल में 31 अक्तूबर तक सड़कों के गड्ढा मुक्त किए जाने की डेडलाइन तय की थी। डीएम की ओर से दी गई मियाद खत्म होने में महज एक दिन बचा है। मछरेहटा इलाके में अधिकतर मार्ग अब तक बदहाल हैं। यह दो केस एक बानगी भर है। अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। गड्ढा युक्त इन सड़कों पर सफर करने में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन पर आवागमन खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन



केस-1
मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग गड्ढों में तब्दील
मछरेहटा से मिश्रिख मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। यह सड़क लगभग 10 किलोमीटर बेहद खस्ताहाल है। गंगापुर के श्याम किशोर व राजेन्द्र कुमार ने बतया कि सड़क में गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। राहगीर गड्ढ़ों मे गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-2
जर्जर मार्ग पर सफर हुआ खतरनाक
मछरेहटा-बर्मी (परिक्रमा) मार्ग से ढखिया, बडाताल व निघुवामाऊ होते हुए शुक्लापुर तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। लगभग पांच किमी सड़क तो ऊपरी सतह उखड़ने से गायब हो गई है। ढखिया के त्रिभुवन कनौजिया व मंशा ने बताया कि खस्ताहाल सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। बड़ाताल के शत्रोहन व रघुनंदन कहते हैं कि गड्ढा मुक्त सड़क पर सफर करना हमारे लिए सपने सरीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed