{"_id":"66abde73a016ca30fb0f98fb","slug":"the-daughter-along-with-her-friend-had-murdered-her-mothers-lover-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117025-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बेटी ने दोस्त संग मिलकर की थी मां के प्रेमी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बेटी ने दोस्त संग मिलकर की थी मां के प्रेमी की हत्या
Fri, 02 Aug 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिधाैली क्षेत्र में संपर्क मार्ग पर पड़े मिले युवक के शव के मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मृत युवक के आरोपी युवती की मां से नजदीकियां थीं। वह युवती पर भी गलत नीयत रखता था। इसी से परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवती व दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एएसपी डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
22 जुलाई को गनेशपुर गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। युवक की शिनाख्त थाना अटरिया के बौनाभारी गांव निवासी राज मिश्रा उर्फ शगुन (35) के रूप में हुई थी।
इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की जांच के आधार पर हरदोई के संडीला क्षेत्र के गड़रियन खेड़ा गांव निवासी मोहित पाल, रंजीत सिंह और मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुस्कान बौनाभारी की रहने वाली थी। उसका विवाह संडीला क्षेत्र में हुआ था। मुस्कान की पति से अनबन चल रही थी। उसने तलाक का मुकदमा भी दर्ज करा रखा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसकी मुलाकात मोहित पाल से हुई। दोनों में संबंध हो गए। मुस्कान अपने मायके बौनाभारी आकर रहने लगी। उधर, मृतक राज मिश्रा के अवैध संबंध मुस्कान की मां से थे। इसलिए वह महिला को आए दिन धमकाता था।
इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि मृत युवक राज की बुरी नजर मुस्कान पर थी। उसने कई बार मुस्कान से छेड़छाड़ भी की थी। मुस्कान ने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी मोहित को दी। इस पर मोहित ने अपने दोस्त रंजीत के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। मौका पाकर मोहित ने मुस्कान की मदद से राज की हत्या कर दी। इस वारदात में मोहित के दोस्त रंजीत ने मदद की।
हत्या के समय टूट गई थी चाकू की बेंटी
एएसपी दक्षिणी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि 21 जुलाई की शाम को मोहित व रंजीत ने मुस्कान की मदद से राज को बुलाया। फिर चाकू से गला काटकर राज की हत्या कर दी। इस दौरान चाकू टूटने से बेंट वहीं पर रह गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मुस्कान को उसके गांव छोड़ आए थे। सिधौली पुलिस ने एसओजी संग आला कत्ल और बाइक बरामद कर ली। तीनों को जेल भेज दिया गया है।