{"_id":"a255ffb11b4f267ac2ed5878d16c231a","slug":"the-counter-opened-at-collectorate-affordable-dal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में खुला सस्ती अरहर दाल का काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में खुला सस्ती अरहर दाल का काउंटर
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
आम जन को सस्ती दर पर अरहर की दाल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सोमवार से कलेक्ट्रेट में कर्मचारी कल्याण निगम के काउंटर से बिक्री शुरू की है। दाल वितरण काउंटर का शुभारंभ डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने जन सामान्य को दाल बेचकर किया।
मालूम हो अरहर की आसमान छूती कीमतें नियंत्रित करने के लिए शासन ने जिलों में जनसामान्य को सस्ती दर पर दाल उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। शासन से आदेश आते ही डीएम ने अफसरों को सस्ती दर पर दाल उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया। इस पर सोमवार को डीएसओ अभय सिंह ने गल्ला व्यापारियों के साथ बैठक करके सस्ती दर पर दाल बिक्री को लेकर रणनीति तैयार की और मंडी एवं खाद्य व विपणन विभाग के सहयोग से दाल बिक्री का निर्णय लिया। इसके लिए कलेक्ट्रेट में राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो पर काउंटर खोलकर दाल की बिक्री शुरू की गई है।
काउंटर का शुभारंभ करते हुए डीएम ने कहा कि जन सामान्य को सस्ती दाल उपलब्ध कराई जा रही है। काउंटर पर अलग-अलग क्वालिटी की ये दाल 90, 125 व 145 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिलेगी। डीएम ने निर्देश दिया है कि वितरण में इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रतिदिन एक व्यक्ति को एक किलो दाल ही दी जाए। इस दौरान एडीएम सर्वेश कुमार, डीएसओ अभय सिंह, मंडी सचिव संजय सिंह व डिप्टी आरएमओ अनुपम निगम सहित तमाम गल्ला व्यापारी मौजूद रहे।