फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Cleaner staff on strike

हड़ताल पर गए सफाईकर्मी

Tue, 29 Dec 2015 11:23 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुनरीक्षित वेतनमान समेत अन्य समस्याओं को लेकर नगरपालिका सीतापुर के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि स्थायी व अस्थायी तौर पर हम लोग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की साफ सफाई में विशेष भूमिका निभाते हैं, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नगरपालिका प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकि इससे पूर्व सफाई कर्मचारियों व नगरपालिका के बीच समझौता हुआ था। उस समझौता पर आज तक अमल नहीं हो सका। इसको लेकर सफाई कर्मी आंदोलित हैं। मांग की संविदा कर्मचारियों को तत्काल वेतन पुनरीक्षित किया जाए। स्थायी कर्मचारियों का एसीपी व डीए एरिअर का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन


मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जाए। स्थायी कर्मचारियों को जरूरत के हिसाब से पीएफ का अस्सी प्रतिशत भुगतान समझौते के अनुसार किया जाए। बकाया बोनस का भुगतान किया जाए। चेतावनी दी जब तक    इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर अध्यक्ष प्यारेलाल, महामंत्री संतोष वाल्मीकि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed