फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The cause of death was found to be hanging.

Sitapur News: हैंगिंग निकलकर आया मौत का कारण

Fri, 07 Feb 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The cause of death was found to be hanging.
सीतापुर। पिसावां में छात्रा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि की है। हालांकि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सेजकलां गांव निवासी सुभासनी (15) पड़ोस के गांव खेरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थीं। बुधवार सुबह वह अपने घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थीं फिर उनका शव पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेरवा के पीछे बेरी के पेड़ पर दुपट्टे से सहारे लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकलकर आया है कि (हैंगिंग) फांसी लगाने से मौत हुई है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है। हालांकि पुलिस महकमे को यह बात समझ नहीं आ रही कि आत्महत्या के लिए छात्रा ने विद्यालय ही क्यों चुना। घर से विद्यालय की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed