फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The capacity of the oxygen plant will be tested in the district

Sitapur News: जिले में परखी जाएगी ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता

Tue, 27 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 27 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The capacity of the oxygen plant will be tested in the district
सीतापुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता परखी जाएगी। जिला अस्पताल सहित सीएचसी पर लगे प्लांट की माॅकड्रिल होगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियां कर रहा है। कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार कोरोना से संक्रमित मरीज तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर सुविधाओं को चुस्त-दुुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी महमूदाबाद, सीएचसी मिश्रिख में ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं। इनके जरिये अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन दी जाती है। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक तौर पर ऑक्सीजन सिलिंडर भी रखे जाते हैं। अब इन प्लांट की माॅकड्रिल होगी। इसमें इनकी क्षमता परखी जाएगी। इस दौरान अगर कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो इसे दूर भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल का प्लांट सही तरीके से चल रहा है। मरीजों को इस प्लांट से ही ऑक्सीजन दी जाती है। फिर भी माॅकड्रिल को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed