{"_id":"c341bf21b97a6db1d3441b24564d8a69","slug":"the-candles-march-removing-tribute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन्त कबीर नगर ज़िले के मगहर रेलवे ट्रैक पर निषादों के रेल रोको आंदोलन में अखिलेश निषाद की मौत व पुलिस की कार्रवाई से खफा कश्यप निषाद ने शनिवार शाम को राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
बाद में हुई श्रद्धांजलि सभा में अखिलेश निषाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च की अगुवाई समाजसेवी आरडी वर्मा व जिलाध्यक्ष बैजनाथ कश्यप ने किया।
विज्ञापन
सभा में आरडी वर्मा ने निषाद आन्दोलन का समर्थन करने का ऐलान करते हुए निहत्थे आंदोलनकारियों पर लाठियां भांजने की निंदा की।
समाजसेवी राजेन्द्र पासवान ने कहा कि हुकूमत को किसी की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर कल्लूराम कश्यप, निर्मल कश्यप, राजेश कश्यप, देवेन्द्र कश्यप, डीसी रावत, आरती निषाद, राजकुमारी कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन