{"_id":"5fb5be43d5151613b08b3eef415c62a5","slug":"the-bus-station-will-be-in-naimisharanya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैमिषारण्य में बनेगा बस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैमिषारण्य में बनेगा बस स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविख्यात तीर्थ नैमिषारण्य की जनता और पर्यटकों को रोडवेज बसों के इंतजार में भटकना नहीं पड़ेगा। यात्रियों को बेहतरीन सहूलियतें देने को राज्य सड़क एवं परिवहन निगम नैमिषारण्य में स्थाई रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराएगा। यह बस स्टॉप नैमिषारण्य के लकड़ियामऊ में बनेगा।
विज्ञापन
यह स्टेशन 1.3 एकड़ भूमि पर विकसित होगा। अब निगम ने चिह्नित जमीन पर बस स्टेशन का नक्शा व आगणन प्रस्ताव मांगा है। गौरतलब है कि सीतापुर के नैमिषारण्य की ख्याति दूर-दूर तक है।
विज्ञापन
यहां देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां रेलवे स्टेशन तो है मगर रोडवेज बसों के ठहराव के लिए कोई सुविधा नहीं हैं। इस वजह से लोगों को खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
यही नहीं, स्टेशन के अभाव में इस रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों के चालक ठहराव में मनमानी करते हैं। जिस कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इसे देखते हुए स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी समय से नैमिषारण्य में रोडवेज बस स्टेशन बनाने की मांग की जा रही थी।
13 अप्रैल को सीतापुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने नैमिषारण्य में रोडवेज बस स्टेशन बनवाने की घोषणा की थी। इस एलान के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अफसर नैमिषारण्य में रोडवेज बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की तलाश में जुट गए।
अफसरों द्वारा लकड़ियामऊ में भूमि चिह्नित की गई है। सीतापुर-हरदोई मार्ग से 300 मीटर की दूरी पर सड़क से पश्चिम स्थित खाली पड़ी यह भूमि बंजर के खाते में है। गाटा संख्या 141 की यह भूमि 1.3 एकड़ क्षेत्रफल में फैली है।
परिवहन निगम के अफसरों ने स्टेशन निर्माण के लिए इस भूमि को उपयुक्त मानते हुए आला अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा। हरदोई क्षेत्र के सेवा प्रबंधक से सहमति मिलने के बाद एआरएम ने आगे की कार्रवाई के लिए डीएम इंद्रवीर सिंह को पत्र लिखा है।
भूमि का मालिकाना हक निगम को मिलने के बाद बस स्टेशन का नक्शा बनाकर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। स्वीकृति व बजट मिलते ही निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
सब ठीक रहा तो जल्द ही नैमिषारण्य को रोडवेज बस स्टेशन की सौगात मिल जाएगी। बस स्टेशन बनने से नैमिष तीर्थ के लिए यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
बढ़ेगा बसों का संचालन
सीतापुर से नैमिषारण्य होते हुए हरदोई के लिए इस समय करीब आठ रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं। नैमिष में रोडवेज बस स्टेशन बन जाने से इस मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा भी किया जाएगा। जबकि नैमिष में बसों का रात्रि विश्राम होगा जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
नैमिषारण्य में बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। सेवा प्रबंधक से सहमति मिलने के बाद भूमि क्रय करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
-समीर रस्तोगी, एआरएम