फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The administration stopped the workers going to Lucknow

Sitapur News: लखनऊ जा रहे श्रमिकों को प्रशासन ने रोका

Mon, 02 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The administration stopped the workers going to Lucknow
खैराबाद। कटीली स्थित दारुका पेपर मिल में मजदूरों का भुगतान बकाया था। भुगतान की मांग को लेकर सोमवार कोे संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में मजदूरों ने लखनऊ की ओर कूच कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मंडी गेट के पास रोककर मिल मालिक से वार्ता कराई। मिल मालिक प्रत्येक मजदूर के बैंक खाते में पांच हजार रुपये भेजने पर सहमत हो गए। शेष राशि का भी जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस पर सिख संगठन जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ने कहा कि होली के त्योहार से ठीक पहले इस आर्थिक मदद से मजदूरों को राहत मिली है। प्रशासन के दखल के बाद संगठन ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष कल्पना सिंह ने कहा कि इस समझौते से मिल परिसर में शांति व्यवस्था बहाल हुई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनिया, जिला सचिव अमन सिंह, निर्मल सिंह, हरप्रीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed