फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ten injured in road accidents, many serious

सड़क हादसों में दस घायल, कई गंभीर

Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ten injured in road accidents, many serious
लहरपुर/रेउसा (सीतापुर)। चार अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। सड़क दुर्घटनाएं लहरपुर और रेउसा इलाके में हुई हैं। लहरपुर कोतवाली इलाके मेें तिराहा गेट के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ऑटो पर सवार तालगांव इलाके के सिकंदरा निवासी शहजाद (55) पत्नी इलियास व जूली (25) पत्नी महबूब घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, वहां से जूली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली इलाके में तंबौर मार्ग पर गंगादीनपुरवा के निकट दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में लालपुर निवासी चांदनी पुत्री श्यामू, सोनेलाल जख्मी हो गए। दूसरी बाइक पर सवार लखीमपुर खीरी के उचौरिया गांव निवासी माहिया पुत्र रफीक, तौकीर पुत्र नफीस अहमद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया गया है। रेउसा इलाके में शुक्रवार की देर रात पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार रेउसा के बंभनेवा निवासी गुड्डू, उसकी पत्नी अनीता व बेटा अंकित जख्मी हो गए। इन लोगों को सीएचसी रेउसा ले जाया गया। रेउसा इलाके के सेवता निवासी विनोद गांव में ही बाइक से टकरा कर जख्मी हो गया। इनको भी रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed