फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager dies, woman suffers burns after being struck by lightning.

Sitapur News: बिजली गिरने से किशोर की मौत, महिला झुलसी

Thu, 08 Oct 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies, woman suffers burns after being struck by lightning.
सीतापुर। जिले में बुधवार को दोपहर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ा। कई इलाकों में तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश के दौरान मिश्रिख इलाके में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि महिला झुलस गई।
विज्ञापन

उधर, संदना क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से अगले दो दिनों के लिए तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश व बदली से मंगलवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम 29 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में रहने वाले मन्नी बुधवार को खेत में काम कर रहे थे। घर से उनका पुत्र गंगाराम (12) अपने पिता को भोजन व पानी देने के लिए निकला था। रास्ते में अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए वह एक झोपड़ी की ओर भागा तभी गड़गड़ाहट के साथ बिजली गंगाराम पर आ गिरी। हादसे में झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा माया देवी (55) पत्नी महेश निवासी महमूदपुर भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मृतक गंगाराम के पिता ने बिलखते हुए बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। उनके चार बच्चों में तीन बेटे व एक बेटी है, जिनमें गंगाराम सबसे छोटा था। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाा है।

वहीं, संदना थानाक्षेत्र के गौरिया गांव में कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर किसान प्यारेलाल (45) पुत्र चेतराम की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार प्यारेलाल के घर की पुरानी कच्ची दीवार बारिश में कमजोर हो गई थी। वह दीवार को खुद ही गिरा रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी और वह मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed