{"_id":"61799e523ed0ce7b7d0d4fbe","slug":"teenager-dies-of-dengue-sitapur-news-lko6020406175","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से किशोरी की मौत
विज्ञापन
सीतापुर में जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। वायरल बुखार के साथ अब डेंगू का भी प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू की चपेट में आकर एक किशोरी की मौत हो गई। सात बच्चे बुखार के चलते जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराए गए है।
शहर के सिविल लाइन निवासी आर्या चौधरी (14) को बुखार आने पर परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया। उसके बाद प्राइवेट में जांच करवाई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बाद जब फायदा नहीं हुआ तो बुधवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने आर्या की गंभीर हालत बताई। इस पर परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार से परेशान सात बच्चे और भर्ती कराए गए है। इनमें एलिया के सोनू (1), रामकोट हरिहरपुर के आयुष (7), जितौरा महोली के रजनीश (5), लहरपुर के इमरान (3), शाह महोली गद्दीपुर के ऋषि (1), महमूदपुर कोतवाली देहात की शिखा (3), पिपरीकलां निवासी लक्ष्मी (2) को तेज बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी नहीं हुई फागिंग
आर्या चौधरी की डेंगू से मौत हो गई है। मोहल्ले के कई अन्य लोग डेंगू से परेशान है। नगर पालिका में कई बार फागिंग के लिए शिकायत कर चुके है फिर भी फागिंग नहीं कराई गई है। सफाई नायक को जो मशीन उपलब्ध कराई गई है, उसमें बैट्री नहीं है। ऐसे में मोहल्ले में संक्रामक रोग फैल रहे है। नगर पालिका की तरफ से बराबर अनदेखी की जा रही है।
- अश्वनी शुक्ल, सभासद, सिविल लाइन वार्ड
एक और युवक की हो चुकी मौत
भले ही सरकारी आंकड़े में डेंगू से एक भी मौत न हुई हो, लेकिन इससे पहले लहरपुर तहसील में एक युवक की लखनऊ में डेंगू से मौत हो चुकी है। इस समय डेंगू का वायरल तेजी से फैल रहा है। जिस वार्ड में आर्या की मौत हुई है, उसमें चार से पांच लोग डेंगू की चपेट में है। इसके बावजूद केवल कागजों पर ही फागिंग करवाई जा रही है।
जिले में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है। आर्या के बारे में जानकारी नहीं है। पता करवाया जाएगा। एक्स-रे मशीनें अब नई आ रही है। बिसवां में आ गई है। इसी तरह अन्य जगहों पर भी जल्द आ जाएगी। इससे जांच की सुविधा पटरी पर लौट आएगी।
- डॉ. मधु गैराला, सीएमओ