{"_id":"60fefc998ebc3e587f749ce0","slug":"teenager-dies-due-to-wall-collapse-sitapur-news-lko5886202188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। कमलापुर इलाके के गांव पीरनगर निवासी आरती (14) सोमवार सुबह घर में चाय बना रही थी।
इस बीच घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे के नीचे किशोरी दब गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाकर किशोरी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर तहसीलदार सिधौली आरपी सिंह, लेखपाल, पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कसमंडा स्टेट के कुंवर दिनकर प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। प्रशासन का कहना है कि मामले में पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है।