{"_id":"99948e0325755ed70e3f58a151d8b9bc","slug":"teachers-will-be-buzzing-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की गुलजार होगी दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की गुलजार होगी दीपावली
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जल्द वेतन मिलेगा। वजह, शासन ने 157 करोड़ का बजट मुहैया करा दिया है। इस बजट से सितंबर व अक्तूबर माह का एक साथ वेतन निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही अगले तीन माह के वेतन की व्यवस्था कर दी गई है। इससे शिक्षक दीपावली का पर्व धूमधाम से मना सकेंगे। विभाग ने शिक्षकों के खातों में रकम ट्रांसफर करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब 14 हजार शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी हैं। इनको पिछले सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। वह इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बीएसए व शासन को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसमें जल्द वेतन निर्गत करने की मांग की गई थी। अब शिक्षकों को आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। शासन ने 157 करोड़ का बजट रिलीज कर दिया है।
इस बजट से शिक्षकों को सितंबर व अक्तूबर माह का वेतन एक साथ दिया जाएगा। साथ ही इस बजट से अगले तीन माह तक शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन मिलता रहेगा।
जल्द खातों में आएगा वेतन
शासन से 320 करोड़ रुपये के बजट की डिमांड की गई थी। जिस पर 157 करोड़ का बजट रिलीज कर दिया गया है। इससे शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सितंबर व अक्तूबर, दो माह का वेतन एक साथ मिलेगा। उम्मीद है कि तीन से चार दिन के अंदर वेतन ट्रांसफर कर दिया जाएगा। -सत्येंद्र पाल, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिकशिक्षा