फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher motivators

शिक्षक प्रेरकों को नहीं मिला मानदेय

Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher motivators
कमलापुर (सीतापुर)। ब्लॉक कसमंडा के शिक्षक प्रेरकों ने कमलापुर बाजार के प्रांगण में बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बकाया मानदेय भुगतान और संविदा विस्तार के लिए शिक्षक प्रेरकों ने आवाज उठाई। मांगें पूरी न होने पर संघर्ष का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार के मैदान पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा प्रेरकों की संविदा समाप्त होने के बाद आज भी 35 से 40 माह का मानदेय नहीं मिला है। जिले से लेकर प्रदेश तक समस्याओं के निदान हेतु निरंतर प्रयास किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार की अनदेखी के कारण प्रेरकों की माली हालत बेहद दयनीय हो गई है। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। जिससे प्रेरक आर्थिक व मानसिक रूप से टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब रोशनी का त्योहार दीपावली करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर प्रेरकों को इस समय बकाया मानदेय मिल जाता तो उनके परिवार मे भी खुशियां होतीं। हाथ खाली होने की दशा में प्रेरक किस तरह दिवाली मनाएंगे, यह सोचने वाला कोई नहीं है।

जिलाध्यक्ष ने कहा घर-घर शिक्षा का दीप जलाने वाले प्रेरक खुद अंधेरे मे रहने को मजबूर हैं। सभी प्रेरकों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए अपने अधिकारों के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प दिलाया।
ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार ने संविदा विस्तार तथा बकाया मानदेय एकमुश्त दिए जाने की मांग उठाते हुए कहा संघर्ष से सफलता निश्चित मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed