फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   teacher beated the girl brutely

इमला नहीं लिख पाई को बेत से पीटा

Fri, 21 Aug 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 21 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। मासूम इमला न लिख पाई तो बेरहम शिक्षक ने बेत से उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। क्लास में बच्ची को पीटते देख साथी छात्र भी सहम गए।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर मां ने जब यूनिफॉर्म निकाली तो पीठ पर पड़े नीले निशान देख सहम गई। इसके बाद मासूम ने रोते हुए शिक्षक की पूरी करतूत बयां की।

घरवालों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मामला ब्रह्मचारी बाबा धाम विद्या मंदिर का है। मासूम वहां कक्षा-एक में पढ़ती है।

इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के हथिया मल्लपुर गांव निवासी अजीत सिंह के मुताबिक उसकी छह साल की पुत्री सौम्या हथिया गांव के ब्रह्मचारी बाबा धाम विद्या मंदिर में कक्षा एक में पढ़ती है।
विज्ञापन


आरोप है कि गुरुवार को स्कूल में इमला न लिख पाने पर शिक्षक अमरजीत सिंह भड़क उठे और बेत से उसे बेरहमी से पीट दिया।

मासूम घर पहुंची तो मां ने यूनिफॉर्म उतारी। पीठ पर पड़े नीले निशान देख कलेजा मानो हथेली पर आ गया हो। पूरी पीठ पर बेत के कई निशान थे। कई जगह नीले निशान पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी से आपबीती सुनने के बाद पिता अजीत सिंह ने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसओ बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि बालिका को पढ़ाई के लिए पीटा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा को पीटा नहीं गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed