फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   TB patients increased in the district, 285 infected in 13 days

Sitapur News: जिले में टीबी के बढ़े मरीज, 13 दिन में 285 को संक्रमण

Fri, 20 Dec 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 20 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
TB patients increased in the district, 285 infected in 13 days
सीतापुर। जिले में टीबी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महज 13 दिन में जांच में 285 मरीज सामने आए हैं। अब इन मरीजों को छह माह की विशेष निगरानी में रखकर इलाज किया जाएगा। जिले में पहले से ही 14,930 पंजीकरण मरीज इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग विभाग की तरफ से सात दिसंबर से 100 दिन का विशेष क्षय रोगी चिह्निंत अभियान शुरू किया गया है। अभियान को शुरू हुए महज 13 दिन ही बीते हैं। इस दौरान जांच में 285 मरीजों में टीबी होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इन मरीजों को टीबी पोर्टल पर पंजीकृत करके छह माह का उपचार शुरू करवा दिया गया है। इन्हें प्रतिमाह पांच सौ रुपये पोषण के रूप में मिलेंगे। जिले में अब टीबी मरीजों की संख्या बढ़कर 15,215 हो गई हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज देशमणि ने बताया कि अभियान लगातार चल रहा है। चिह्नित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेफड़े होते हैं प्रभावित

टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया के कारण होती है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। लेकिन यह शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसके संक्रमण का प्रसार खांसने या छींकने के माध्यम से होता है।

बीमारी के ये हैं लक्षण

लगातार खांसी, सूखी खांसी जो बाद में बलगम या रक्त के साथ हो सकती है। हल्का से लेकर उच्च बुखार आना। खासकर रात में पसीना आना। वजन में कमी, बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन में कमी आना। थकान और कमजोरी लगना। थकावट का अहसास होना। सांस लेने में कठिनाई खांसी के कारण सांस लेने में परेशानी होना।


समय पर करवाएं इलाज

टीबी एक जानलेवा बीमारी है लेकिन सही समय पर उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है। हम सभी टीबी के प्रति सजग रहकर इसे खत्म करने का प्रयास करें। डॉ तनय मिश्रा, मेडिकल ऑफिसर, जिला क्षय रोग विभाग सीतापुर

20जेएनडी33: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत प्र

20जेएनडी33: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed