फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tax will increase 10 times in Laharpur, people worried

Sitapur News: लहरपुर में 10 गुना टैक्स बढ़ेगा, जनता परेशान

Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tax will increase 10 times in Laharpur, people worried
लहरपुर (सीतापुर)। नगरपालिका परिषद एक अप्रैल से गृहकर की बढ़ी हुईं दरें लागू करने जा रहा है। ये दरें करीब 10 गुना तक बढ़ा दी गईं हैं। 100 रुपये वार्षिक टैक्स अदा करने वाले गृहस्वामियों को अब एक हजार रुपये देने पड़ेंगे। कस्बे के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला काजी टोला निवासी हसीब ने बताया कि वह छावनी पुलिया पर अंडे का ठेला लगाकर जीवनयापन करते हैं। मौजूदा समय में उनके मकान का टैक्स 70 रुपये प्रतिवर्ष जमा होता है। नई दरों के अनुसार उन्हें करीब एक हजार रुपये जमा करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला इंद्रानगर निवासी चिकित्सक डॉ. आफताब अहमद ने अचानक इतनी ज्यादा दरें बढ़ाने से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। करों को इस तरह से बढ़ाना चाहिए कि ये जनता को बोझ न लगे। मोहल्ला अंबरसरांय निवासी पूर्व नामित सभासद राहुल बापेयई ने कई गुना की जा रही इस कर वृद्धि को जनता के लिए भारी बोझ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनका हाउस टैक्स 100 रुपये जमा होता है। अब यह 1000 रुपये से भी अधिक हो जाएगा। जिसे जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गन्नी टोला निवासी रामू चाट विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी तरह रोजी-रोटी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed