फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tambour CHC will be upgraded

तंबौर सीएचसी का होगा उच्चीकरण

Sat, 18 Sep 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tambour CHC will be upgraded
तंबौर सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से जानकारी लेते सांसद राजेश वर्मा। -संवाद - फोटो : SITAPUR
तंबौर (सीतापुर)। सांसद राजेश वर्मा ने शनिवार को सीएचसी तंबौर का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड, ओपीडी व वैक्सीनेशन देखा। उन्होंने अधीक्षक के साथ बैठक करके कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका देखी, जिसमें सभी उपस्थित मिले।
विज्ञापन

शनिवार को सांसद राजेश वर्मा अपनी गोद ली हुई सीएचसी तंबौर का निरीक्षण किया। सांसद ने वार्डों व वैक्सीनेशन कक्ष की मौके पर जाकर हकीकत देखी। इसके बाद अस्पताल के उच्चीकरण पर चर्चा की। अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा से उन्होंने
विज्ञापन

नए वार्ड बनवाने को कहा। कहा, कम से कम दो प्राइवेट वार्ड और एक रैन बसेरा भी बनवाया जाए। जिसमें कम से कम 50 तीमारदार रुक कर अपने मरीजों की समुचित देखभाल कर सकें। उन्होंने पूरे अस्पताल व आवासों को नया लुक देने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल से ही मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से फोन पर बात करके स्थल चयन व इस्टीमेट तैयार करने के लिए टीम भेजने की बात कही। सांसद के अनुरोध पर तीन घंटे बाद ही जनपद से अभियंताओं की टीम ने पहुंचकर नापजोख शुरू की। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. हसन कमाल, डॉ. मनोज, संदीप रावत, जयकुमार वर्मा व गिरजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed