{"_id":"6125301a8ebc3e79d63ac099","slug":"talgaon-s-electricity-system-collapsed-darkness-in-80-villages-sitapur-news-lko5925782130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालगांव की बिजली व्यवस्था चरमराई, 80 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालगांव की बिजली व्यवस्था चरमराई, 80 गांवों में अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजनगर/ सीतापुर। तालगांव विद्युत उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। 20 घंटे से करीब 80 गांवों में बिजली गुल है। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है। इसकी वजह से लोगों को काफी असुविधा उठानी पड़ रही है। घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए है।
सीतापुर हुसैनगंज पॉवर हाउस से तालगांव तक 33 केवी लाइन में आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट बनी रहती है, जबकि पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे लाइट देने का दावा किया जा रहा है। मगर तालगांव पॉवर हाउस के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। करीब एक माह से दिक्कत बनी हुई है।
जिसके चलते 24 घंटे में 8 घंटे से अधिक सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सोमवार की रात को अचानक विद्युत आपूर्ति गुल हो गई, जब लंबे समय तक आपूर्ति नहीं आई तो लोगों ने पॉवर कॉर्पोरेशन से जानकारी की तो पता चला कि लाइन में फॉल्ट आ गई है। लेकिन अफसरों की लापरवाही के चलते 20 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आई है।
विज्ञापन
इससे करीब 80 गांवों में अंधेरा फैला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आपूर्ति आती है तो ट्रिपिंग की शिकायत बनी रहती है। पॉवर हाउस का सीयूजी नंबर भी बंद रहता है। यह समस्या एक दिन की नहीं बल्कि रोज की है। विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण अखिलेश दीक्षित, आदित्य दीक्षित, नैमिष सिंह, विनोद कुमार, नीरज सिंह, नीरज यादव, प्रहलाद कुमार कनौजिया, शोएब अंसारी, दानिश मियां ने आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त किए जाने की मांग की है। एसडीओ प्रहलाद कुमार ने बताया कि रात में फॉल्ट आ जाने के कारण विद्युत लाइन सही नहीं कराई जा सकी थी। इस वजह से सुबह लाइन सही कराई जा रही है, जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।