फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Surrounded by flames, gas cylinder, five Scorched

लपटों से घिरा गैस सिलेंडर, पांच झुलसे

Tue, 25 Aug 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 25 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

रेउसा कस्बे में मंगलवार सुबह एक घर में चाय बनाते समय गैस रिसाव से सिलेंडर में अचानक आग लग गई। हादसे में लपटों की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत पांच लोग झुलस गए।

विज्ञापन


इन लोगों को रेउसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि चाय बनाते से गैस पाइप से रिसाव होने के कारण आग लगी है। हालांकि क्षेत्र में चर्चा है कि गृहस्वामी गैस रिफ्लिंग कर रहा था, जिससे आग लगी है।
विज्ञापन


रेउसा में चहलारी मार्ग पर घनश्याम (20) के यहां मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सिलेंडर में आग लग गई। गैस रिसाव के कारण आग भड़क गई। जिसकी चपेट में आने से घनश्याम, उसकी पत्नी रेखा, परिवार का ही लोकेश, रिश्तेदार मृत्युंजय व उसकी पत्नी शारदा झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि लोगों ने आननफानन लपटों पर काबू पाया। आसपास के लोगों की मदद से झुलसे लोगों को सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।

हालांकि घटना को लेकर चर्चा है कि घनश्याम अर्से से गैस रिफलिंग का काम करता है। सुबह वह एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भर रहा था। साथ ही बगल में गैस चूल्हे पर खाना पक रहा था।


इसी बीच गैस रिसाव से सिलेंडर में आग पकड़ ली। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि गैस चूल्हे पर चाय बन रही थी। इस बीच पाइप से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई।

एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लगी है। मामलेे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed