{"_id":"620bf78f2869a026247e5589","slug":"student-s-death-three-hours-planted-jam-sitapur-news-lko617987129","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर भड़के, तीन घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत पर भड़के, तीन घंटे लगाया जाम
विज्ञापन
रामकोट इलाके में ट्रक की टक्कर से हुई बालक की मौत के बाद जाम लगाए परिजनों को समझाते एसडीएम अनिल कु?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को जवाहरपुर चीनी मिल से गन्ना बेचकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। उसका साथी बाल-बाल बच गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मुआवजा न मिलने तक जाम खत्म नहीं करने की जिद पर लोग अड़ गए। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। तीन घंटे तक जाम लगने से अफरातफरी रही।
रामकोट इलाके के जवाहरपुर निवासी अनिल (13) पुत्र कन्हैयालाल कक्षा आठ का छात्र था। मंगलवार को वह साथी के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से क्षेत्र के कटैया गांव जा रहा था। रामकोट इलाके में जवाहरपुर चीनी मिल मार्ग पर जवाहरपुर मोड़ के पास मिल से गन्ना बेचकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका साथी आशुतोष सड़क किनारे खाई में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल छात्र अनिल को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों का आरोप था कि मिल की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। ओवरलोड वाहनों से हादसे का खतरा रहता है। एसडीएम सदर अनिल कुमार, एसओ रामकोट विजय कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को कार्रवाई कर मदद करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने बताया कि छात्र की मौत पर लोगों ने जाम लगाया था। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई और मदद का आश्वासन दिया गया है। मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष, सड़क दुुर्घटना के तहत सहायता राशि दिलाई जाएगी। मिल के जीएम से परिवार को मदद दिलाई जाएगी।
मौन धरने पर बैठे साकेत मिश्रा
रामकोट में सड़क हादसे में छात्र की मौत की सूचना पाकर सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार और भाजपा नेता साकेत मिश्रा जवाहरपुर चीनी मिल जा पहुंचे। वह वहां पर मिल के खिलाफ मौन धारण कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग मृतक के परिवार को मुआवजा देने की है।