{"_id":"f6098d42970e56014f2ca92adda2f1e7","slug":"student-death-after-bus-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को शुक्रवार दोपहर थानगांव इलाके में एक निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि उसके साथी का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। रेउसा निवासी रवि (18) पुत्र नवल किशोर व रवि (19) पुत्र राकेश थानगांव के जोगीपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल से 11वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों बाइक से शुक्रवार सुबह स्कूल गए थे। दोपहर को दोनों छात्र एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर चिरैया के निकट एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों छात्रों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा लेकिन रवि पुत्र नवल किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे छात्र का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जख्मी हुआ छात्र बाइक चला रहा था।